शिक्षक वर्ग को भी कोरोना वारियर्स का दर्जा देकर 50 लाख का बीमा किया जावे – श्रीमती राखी गणेश चौहान पार्षद नगर पालिका परिषद सरायपाली

सरायपाली ।श्रीमती राखी गणेश चौहान पार्षद एवं मंत्री भाजपा मंण्डल सरायपाली ने महामहिम राज्यपाल महोदया छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री छ. ग. शासन से मांग की है कि जिस प्रकार से सरकार स्वास्थ्यकर्मी स्वच्छता कर्मी को कोरोना वारियर्स मानकर 50 लाख का बीमा कवर स्वीकृत किया गया है उसी प्रकार शिक्षक वर्ग को भी कोरोना वारियर्स मानकर इनको भी 50 लाख का बीमा स्वीकृत करे। कोरोना के इस महामारी में शिक्षक वर्ग हर कार्य मे आगे है सभी जगहों पर डयूटी भी उनकी लगाई जा रही है, चाहे वह जांच नाक हो या कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य हो चाहे आइसोलेशन सेंटर में ड्यूटी हो हर जगह पर शिक्षक वर्ग की ड्यूटी लगाई जा रही है। श्रीमती राखी गणेश चौहान ने आगे बताया कि इस महामारी काल मे हमारे शिक्षक हर कार्य मे आगे है जमीनी स्तर पर जाकर काम कर रहे है और हर जगह उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है तो उनको भी कोरोना वारियर्स मानकर 50 लाख का बीमा किया जावे।
























