पिथौरा

पिथौरा :चोरी के मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश करते 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई द्वारा जिले के चोरी, नकबजनी, अवैध मादक पदार्थ बिक्री, सहित मोटर सायकल चोरी की रोकथाम एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु थाना/चैकी प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को को निर्देशित किया था। जिसपर साबयर सेल एवं थाना प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रांर्गत की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में संदिग्ध लोगो एवं मोटर सायकल चोरी की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 30.11.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पम्प के पीछे लाखागढ़ पिथौरा में एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल को बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश कर रहे है। उक्त सूचना पर सायबर सेल एवं थाना पिथौरा की टीम द्वारा मुखबीर सूचना एवं उनके निशानदेही पर मौका पहुचकर लाखागढ़ के पास घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन साहू पिता रिखी राम साहू उम्र 35 वर्ष सा. डीपापारा पिथौरा होना बताये तथा उनके पास रखे मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर प्रो बिना नम्बर के संबंध में पूछताछ कर मोटर सायकल का वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया तो उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नही होना बताया। सायबर सेल एवं थाना पिथौरा की टीम संदेही से बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को चोरी का होना एवं मोटर सायकल को पलारी जिला बलौदाबाजार से चोरी कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश बताया। जिसपर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग मोटर सायकल हीरो स्प्लेन्डर प्रो बिना नम्बर कीमती 20,000 रूपयें को जप्त कर थाना पिथौरा में 41(1़4)जाफौ0, 379 भादवि0 के तहत् कार्यवाही की गयी। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा विनोद मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी, प्रआर0 मुकेश साहू, केदार अवस्थी आर. संदीप भोई, देव कोसरिया, त्रिनाथ प्रधान, जितेन्द्र बाघ, गौतम पटेल एवं टीम द्वारा की गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!