रायपुर

छत्तीसगढ़ में BSF जवान सहित मिले 52 नए कोरोना संक्रमित मरीज

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। छत्तीसगढ़ में कोरोना आज भी पूरी रफ्तार में है। सिर्फ बस्तर से ही अब तक 52 मरीज मिले हैं। 52 मरीजों में 25 पुलिस और अर्धसैनिक बलों को जवान है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कांकेर से सर्वाधिक 26 मरीज अभी तक सामने आये हैं। कांकेर के अंतागढ़ BSF कैंप से 19 बीएसएफ जवान कोरोना पॉजेटिव मिले हैं, वहीं तीन SSB के जवान भी कोरोेना संक्रमित मिले हैं।

वहीं दुर्गकोंदल और भानुप्रतापपुर से 2-2 कोरोना पॉजेटिव केस सामने आये हैं। वहीं बस्तर के अन्य जिलों की बात करें तो बीजापुर से भी आज सबसे ज्यादा 17 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं, जबकि नारायणपुर के 1, बस्तर से 5, सुकमा से 4, कोंडागांव से 3 और दंतेवाड़ा से 2 मरीज सामने आये हैं।
इससे पहले कल प्रदेश में रिकार्ड 242 मरीज मिले थे, जिनमें से रायपुर से 127 नये मरीज सामने आये हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े खतरे की वजह से ही आज शाम मुख्यमंत्री ने बड़ी बैठक बुलायी है। बैठक में कोरोना से जुड़े अहम फैसले होंगे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!