रायपुर

लॉकडाउन ने एक बार फिर ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रायपुर (काकाखबरीलाल). कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने एक बार फिर ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। यात्रियों के कमी के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है। लोकल और स्पेशल ट्रेन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए बड़ी संख्या में रेलयात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। जिसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या एकाएक घट गई है। यात्रियों की संख्या कम होने का असर ये हो रहा है की रेलवे को कम यात्रियों में ट्रेनों का परिचालन करना पड़ रहा है, जिससे रेलवे को बड़ा नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब रेलवे एक बार फिर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर रहा है। बिलासपुर जोन के 4 लोकल यात्री और 1 साप्ताहिक स्पेशल यात्री ट्रेन को रद्द कर दिया है। रेल अधिकारियों की माने तो अब वे लोग ही ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं, जिन्हें यात्रा करना बेहद जरूरी हो। अधिकांश यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। एसईसीआर के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि अधिकांश यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। इसमें कोरोना का तेजी से हो रहा प्रसार और लॉकडाउन एक बड़ा कारण है। ऐसे में रेलवे उन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर रहा है, जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत कम है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!