इलाके में ब्रांडेड के नाम पर नकली जींस बेचा जा रहा था पुलिस ने मारा रेड

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ब्रांडेड के नाम पर डुप्लीकेट आइटम धड़ल्ले से बिक रहे हैं। ऑयल, घड़ी, चश्मा, मोबाइल एसेसीरिज से लेकर अब नकली जींस भी बिक रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर के सिविल लाइन इलाके में ब्रांडेड के नाम पर नकली जींस बेचा जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने नकली जींस जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक जय हिंद होजियारी मार्केट पंडरी में लेवाइस के नाम पर डुप्लीकेट जींस बेचने की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने दुकान में छापा मारा। मौके से 43 जींस जब्त किया गया। पुलिस ने दुकानदार करमपाल दौलतानी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।बता दें कि शहर में ब्रांडेड के नाम पर नकली सामान बेचने के मामले लगातार सामने आ रहा है। इससे पहले रविभवन में एप्पल कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट मोबाइल एसेसीरिज बेचने की सूचना मिली। इसकी शिकायत ग्रीफेन आईपी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से संदीप तंवर ने की। इसके बाद गोलबाजार पुलिस की टीम ने तीन दुकानों में छापा मारा और एप्पल के नाम पर बिक रहे डुप्लीकेट मोबाइल एसेसीरिज कुल 1 लाख 70 हजार से अधिक को पुलिस ने जब्त किया।पुलिस के मुताबिक जय हिंद होजियारी मार्केट पंडरी में लेवाइस के नाम पर डुप्लीकेट जींस बेचने की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने दुकान में छापा मारा। मौके से 43 जींस जब्त किया गया। पुलिस ने दुकानदार करमपाल दौलतानी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।बता दें कि शहर में ब्रांडेड के नाम पर नकली सामान बेचने के मामले लगातार सामने आ रहा है। इससे पहले रविभवन में एप्पल कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट मोबाइल एसेसीरिज बेचने की सूचना मिली। इसकी शिकायत ग्रीफेन आईपी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से संदीप तंवर ने की। इसके बाद गोलबाजार पुलिस की टीम ने तीन दुकानों में छापा मारा और एप्पल के नाम पर बिक रहे डुप्लीकेट मोबाइल एसेसीरिज कुल 1 लाख 70 हजार से अधिक को पुलिस ने जब्त किया।शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली ऑयल बेचने वालों का बड़ा रैकेट सक्रिय है। उरला, खमतराई, धरसींवा, मंदिरहसौद, गुढ़ियारी जैसे इलाकों में डुप्लीकेट ऑयल बनाने वाले कारोबारी सक्रिय है। खमतराई, गुढिय़ारी और माना इलाके में इसका खुलासा हो चुका है। खमतराई पुलिस दो साल के भीतर एक कारोबारी के ठिकाने पर दो बार छापा मार चुकी है।






























