महासमुंद

महासमुंद:मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया अगली सूचना तक स्थगित

महासमुंद । आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल नहीं होगी। योजना से संबंधित अभ्यर्थी एवं अभिभावक अधिक जानकारी के लिए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विभाग द्वारा अगली सूचना जारी होने पर प्रवेश प्रक्रिया की नई तिथि एवं दिशा-निर्देश घोषित किए जाएंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!