महासुमंद

महासमुंद: बस ने बाईक को मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में जितेन्द्र कापरे ने पुलिस को बताया कि वह  वार्ड नंबर 07 सतनामी पारा गोल चौक खरोरा में रहता है। सिवालिक पावर प्लांट बेलसोण्डा में मशीन आपरेटर का काम करता है। दिनांक 31/12/2024 को  बडा भाई खेमन कापरे एवं उसके साथी चंदन चन्द्राकर के साथ रात 08 बजे से अगले दिन दिनांक 01/01/2025 के सुबह  08 बजे तक की डियुटी मोटर सायकल क्रमांक हीरो होंडा CD डीलक्स क्रमांक CG 06 GT 1448 से सिवालिक पावर प्लांट बेलसोण्डा डियुटी में गया था जो दोनो अपने मोटर सायकल से डियुटी खत्म कर वापस घर आ रहे थे कि न्यू HP पेट्रोल पंप बेलसोण्डा के पास पहुचे थे कि सामने महासमुंद की ओर से आ रही अकांक्षा बस ट्रेवर्ल्स की बस क्रमांक  CG 06 H 0210 का चालक अपने बस को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये  भाई के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 1448 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया। जिससे मोटर सायकल में बैठे दोनो व्यक्ति जमीन में गिर गये जिससे  भाई खेमन कापरे के जांघ, घुटना, चेहरा, दाहिने हाथ तथा चंदन चन्द्राकर के जबड़ा, जीभ, दाहिने पैर, हाथ व चेहरा में चोट आया है और मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना को देखकर विक्की चद्राकर एवं सागर चन्द्राकर निवासी खरोरा वार्ड नंबर 01 झुलन चौक  फोन से बताये है।  घायल दोनो व्यक्ति को डायल 112 को जिला अस्पताल महामसुंद लाकर भर्ती किये है। जिसकी सूचना पाकर तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद पहुचा। जिला अस्पताल के डांक्टर द्वारा दोनो घायलो की चोट की ईलाज बाद उचित ईलाज हेतु रायपुर रिफर करने पर घायलो को अकाल पुरख अस्पताल रेल्वे स्टेशन रोड महामसुंद ले जाकर भर्ती किये पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!