सरायपाली:ट्रक्र चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को मारी ठोकर कार क्षतिग्रस्त

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रक्र चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। राजकुमार प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खरखरी थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद का निवासी है । वर्तमान में वार्ड नंबर 05 पतेरापाली में रहता है । दिनांक 06/06/2024 को बरगढ़ उड़ीसा से अपने घर पतेरापाली छोटे भाई संजय प्रधान के कार क्रमांक CG 06 GF 1770 से स्वयं योगेश बारिक और राजेश तांडी के साथ आ रहे थे, कार को स्वयं चला रहा था जैसे ही कुटेला ओव्हर ब्रिज NH 53 रोड सरायपाली के पास सुबह लगभग 04:00 बजे पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक्र क्रमांक OD 11 S 2981 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाकर कार क्रमांक CG 06 GF 1770 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने में आ गया । जिससे कार क्रमांक CG 06 GF 1770 के ड्रायवर साईड के दोनो दरवाजा, सामने का बोनट, बायें साईड का पहिया क्षतिग्रसत हो गया है । कार में बैठे तीनों को किसी प्रकार का कोई चोंट नही आया है । पुलिस ने184-MOT, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























