छत्तीसगढ़

महासमुंद:अहातों का आवंटन इस दिन

महासमुंद (काकाखबरीलाल).वर्ष 2024-25 के लिए जिले में संचालित देशी मदिरा दुकान बसना, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, विदेशी मदिरा दुकान बसना, विदेशी मदिरा दुकान लक्ष्मीपुर के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों हेतु अनुज्ञप्तियों का ऑन-लाइन पद्धति से निविदा के माध्यम से व्यवस्थापन अंतर्गत अहातों के अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिए 18 से 24 मई 2024 तक ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गयी थी। जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि उक्त निविदा के तहत अनुज्ञप्तिधारी के चयन की कार्रवाई 27 मई 2024 को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत, महासमुंद के सभा कक्ष में की जायेगी। चयन प्रक्रिया के दौरान निविदादाताओं को निविदा की प्राप्ति अभिस्वीकृति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!