देश-दुनिया

डॉ रमन सिंह ने एक साल में ही बसना विधानसभा क्षेत्र को दो कॉलेज दिया : रूपकुमारी

।।बसना विधानसभा क्षेत्र के पिरदा में शासकीय नवीन महाविद्यालय का संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।।

पिरदा के शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने में बालिकाएं सबसे आगे

शुकदेव वैष्णव।बसना- पिरदा क्षेत्र के लगभग 50 गांव के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है कि इस क्षेत्र के दूरदराज के गांव में बसे छात्र छात्रा जो उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए बसना- सरायपाली, पिथौरा नहीं जा पाते थे . जिसके कारण उन्हें उच्च शिक्षा की पढ़ाई से वंचित होना पड़ता था . अब क्षेत्र के लोगों को पिरदा में शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होने से ना तो बसना सरायपाली पिथौरा जाना पड़ेगा और न ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वंचित होना पड़ेगा . हम आभारी हैं छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष डॉ रमन सिंह जी का जिन्होंने क्षेत्र के बच्चों के हित में बसना विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए दो-दो कालेज लोहराकोट एवं पिरदा में प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की .

यह विचार संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने आज बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिरदा में शासकीय नवीन महाविद्यालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए .

श्रीमती चौधरी ने आगे कहा कि ग्राम पिरदा वनांचल क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के लगभग 50 गांव का प्रतिनिधित्व करता है यहां की सबसे दो बड़ी मांगे पिरदा में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने एवं पिरदा को विकासखंड का दर्जा देने की मांग क्षेत्र वासियों के द्वारा 5 वर्ष पूर्व की गई थी. क्षेत्र के लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समक्ष रखा. छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष डॉ रमन सिंह ने वनांचल क्षेत्र के बच्चों के हित को देखते हुए ग्राम बिरदा में शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है इसके अलावा बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लोहराकोट में मॉडल कॉलेज प्रारंभ करने की भी स्वीकृति प्रदान की है. इसके लिए हम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का हृदय से आभारी हैं. श्रीमती चौधरी ने आगे कहा कि क्षेत्र में कॉलेज की सुविधा ना होने के कारण बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ता था या कुछ बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बसना सरायपाली पिथौरा की लंबी दूरी तय करने की मजबुरी थी.लेकिन आप पिरदा में कॉलेज का शुभारंभ हो जाने से उच्च शिक्षा से वंचित छात्र छात्राओं को अपने गांव के पास ही पिरदा में शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी. श्रीमती चौधरी ने आगे कहा कि विगत 15 साल में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है. जिसका सारा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है. श्रीमती चौधरी ने उपस्थित जन समुदाय को नवीन शासकीय महाविद्यालय के शुभारंभ होने की बधाई देते हुए कहां की विद्यालय प्रारंभ होने से 300 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन दिया है जिसमें से कला संकाय के लिए 50 में से 27 बालिकाएं हैं तथा विज्ञान संकाय में प्रवेश ले चुके 40 में से 23 बालिकाएं प्रवेश पा चुके हैं यह नहीं पिज़्ज़ा में कॉलेज के शुभारंभ होने से सबसे ज्यादा फायदा बेटियों को हुआ है जो दूरदराज के शहरों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते थे यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने अनेक योजनाएं संचालित कर रही है जिसमें मध्यान्ह भोजन छात्रवृत्ति योजना निशुल्क किताब वितरण निशुल्क गणवेश वितरण एवं मिडिल स्कूल से हाई स्कूल में जाने वाली बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत निशुल्क साईकिल वितरण की योजना जारी हैं जिससे दूरदराज के हाई स्कूल में बालिकाएं साइकिल के माध्यम से पढ़ने जा सके .
कार्यक्रम को भाजपा मंडल पिरदा के अध्यक्ष जगदीश प्रधान, सरपंच लालमोहन डडसेना ,भूमि विकास बैंक जिला महासमुंद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ,डॉक्टर एन. के. अग्रवाल ने भी संबोधित किया. स्वागत भाषण शासकीय नवीन महाविद्यालय पीर दा के प्रभारी प्राचार्य सुश्री सीमा अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि तीर्थ क्षेत्र के वासियों क्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्य की बात है की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के विशेष प्रयास से यहां कॉलेज का प्रारंभ हुआ है . इस कॉलेज हेतु कला संकाय के अंतर्गत अर्थशास्त्र भूगोल हिंदी साहित्य एवं विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित एवं बॉयो विषय की स्वीकृति मिली है . कला एवं विज्ञान संकाय के 90-90 कुल 180 सीट हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है .जिसमें लगभग 300 छात्र छात्राओं का प्रवेश हेतु आवेदन मिला था जिसमें कला संकाय के 90 सीट के विरुद्ध प्रथम काउंसलिंग में 50 छात्रों को तथा विज्ञान संकाय के 90 सीट के विरुद्ध प्रथम काउंसलिंग में 40 छात्रों को प्रवेश दिया जा चुका है साथ ही द्वितीय चरण के प्रवेश हेतु प्रक्रिया जारी है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी थीं . तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में भूमि विकास बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ,भाजपा मंडल पिरदा के जगदीश प्रधान, भाजपा मंडल बसना के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ,भाजपा मंडल गढ़फुलझर के अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ,भाजपा मंडल बसना के महामंत्री टीके लाल साव ,भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ . एन. के.अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक ,डॉ अखिलेश भोई ,पूर्व सरपंच एवं ग्राम प्रमुख अनीश दानी , भाजपा जिला मंत्री मुकेश जोशी , शिव कुमार पटेल ,सुरेश नायक, इमामुद्दीन शेख, नवीन महाविद्यालय पिरदा के प्रभारी प्राचार्य सुश्री सीमा अग्रवाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरदा के प्राचार्य तरुण पटेल ,सरपंच लालमोहन डडसेना मंचस्थ थे . कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!