सरायपाली

सरायपाली: हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में मोहन बेहरा ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम जोगनीपाली में रहता है, कुटेला चौक के पा नास्ता ठेला लगाता है । प्रतिदिन की भांति दिनांक 08/08/2024 को कुटेला चौक में ठेला लगाया था कि रात्रि 09:30 बजे के आसपास जोगनीपाली का पवित्रो बेहरा, महेन्द्र बेहरा, बोधराज बेहरा,तीनो आया और पुरानी रंजिश पूर्व में शादी में हुये विवाद, रूपये पैसे की लेनदेन की बात पर   अश्लील गाली गलौज कर जान सहित मारने की धमकी देकर तीनों एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन में गिरा दिया । जमीन में गिरने पर पवित्रो बेहरा लात से मारपीट किया मारपीट करने से बायें हाथ दाहिने कान पीठ कमर में चोंट लगा था दर्द हो रहा था । जिसका मुलाहिजा थाना सरायपाली द्वारा कराया गया था । दिनांक 20/08/2024 को रात्रि को पवित्रो बेहरा, महेन्द्र बेहरा, बोधराज बेहरा, राहुल बेहरा पुन:  अश्लील गाली गलौज तथा जान सहित मार कर फेंक देने की व गांव में रहने नही देने की धमकी दे रहा है । घटना को  पत्नि सुमूखी बेहरा, खीरसागर बेहरा, अनुप जान व अन्य लोग देखे सुने हैं । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!