बसना

बसना:सामुदायिक सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय लिखता शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली

बसना अंचल के सुदूर अंचल में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली सामुदायिक सहयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास का बीड़ा उठाया हुआ है यहाँ शिक्षक-पालक एवं बच्चों का गठजोड़ शिक्षा के क्षेत्र में अपने नित्य नवाचारों के लिए जाना जाता है ।यहाँ वर्तमान में एक ओर जहाँ पालक बन्धुवों द्वारा विद्यालय के समस्याओं को स्वयं पहल करते हुए निराकृत किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर यहाँ पदस्थ सभी शिक्षकों ने भी बच्चों के सर्वांगीण विकास का सम्पूर्ण रूप से बीडा उठाया है ।वर्तमान में पिछले एक सप्ताह से इस विद्यालय में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें अंचल के योग शिक्षक श्री कन्हैयालाल पटेल सागरपाली एवं श्री पूनम सिंग साहू जी शिक्षक घरजरा बच्चों को योग सीखा रहे हैं ।साथ ही साथ कार्यक्रम के संचालन के लिए कँवर समाज द्वारा टेण्ट की व्यवस्था की गयी है एवं ग्रामीण बन्धुवों द्वारा अन्य गाँवों से सुबह 6:00से योग कार्यशाला में सम्मिलित 22बच्चों को नास्ता भी दिया जा रहा है ।अंचल में शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में सामुदायिक सहयोग से सभी कक्षों को डिजिटल बनाने हेतु एल सी डी टीवी लगवाये गये हैं बच्चों के अध्ययन-अध्यापन निर्बाध रूप से चले इस हेतु इनवर्टर की व्यवस्था की गयी है साथ ही साथ बच्चों के बैठने हेतु बैंच टेबल एवं झूला फिसल पट्टी की भी व्यवस्था की गयी है । यहाँ के शिक्षक बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन हेतु नियमित नवाचारी गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं बच्चों का गणित के बड़े सवालों को मौखिक हल करना एवं कप बुलबुल टीम के द्वारा सह संज्ञानात्मक अनेक क्रियाकलाप अंचल में चर्चा के विषय हैं ।यहाँ मध्याह्न भोजन योजना के श्रेष्ठ संचालन हेतु पालक बन्धु हरी सब्जियां और चावल आदि विद्यालय को दान कर रहे हैं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु मिलजुल कर कार्य कर रहे हैं।पालको एवं शिक्षकों के सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली आज शिक्षा के क्षेत्र में पूरे राज्य स्तर पर अपने नवाचारों के लिए जाना जाता है ।यहाँ पदस्थ प्रधान पाठक श्री गिरधारी साहू जी ने बताया कि हम सभी शिक्षक गण बच्चों को भारत माता का स्वरूप मानकर ही उनकी सेवा कार्य में लगे हुए हैं एवं हमारा सम्पूर्ण लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास कर “भारत माता की जय करना है ।”विद्यालय में पदस्थ शिक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार कर ने भी कहा कि भारत माता को पुनः विश्व शिरोमणि बनाने के लिए अपना सर्वस्व देते हुए बच्चों को सर्व गुण सम्पन्न करना है ।विद्यालय में पदस्थ शिक्षक श्री दूधनाथ साहू जी ने भी कहा कि आज हम सभी को देश के उज्जवल भविष्य के लिए जीने की आवश्यकता है ।सभी शिक्षकों के संकल्प के कारण सभी ग्रामीण बन्धु अत्यंत प्रसन्न हैं एवं कंधा से कंधा मिलाकर सभी बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा देने हेतु प्रयास कर रहे हैं ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!