तेंदूकोना से लगे ग्राम भुरकोनी में बही धर्म की बयार

–नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा नगर(काकाखबरीलाल)। ग्राम भुरकोनी में ग्राम के सरपंच संजय अग्रवाल के परिवार के द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है ।आयोजन का आगाज गांव की महिलाओं के द्वारा कामेश्वरी मंदिर से श्रीमद्भागवत पुराण तथा कलश यात्रा जो कि ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल कामेश्वरी कांप्लेक्स तक पहुंची। जहां व्यासपीठ पर विराजमान पंडित पोषण लाल शास्त्री ने कथा का आगाज किया। कथा के प्रथम दिन बेदी पूजा तथा गोकर्ण कथा के साथ कथा का शुभारंभ किया। बता दें कि अग्रवाल परिवार के द्वारा अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है ।भागवत कथा महामात्य पर प्रकाश डालते हुए व्यासपीठ से कथावाचक पंडित पोषण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव मात्र को भवसागर से पार उतारने वाली है। अतः हर प्राणी को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए ।
जीवन में भक्ति जरूरी है इसीलिए मन को स्थिर करना एवं एकाग्र चित्त होकर कथा का श्रवण करना चाहिए तथा अपने जीवन मे इसके विभीन्न पहलुओं को आत्मसात करना चाहिए।भीड़ भरे मंच को संबोधित करते हुए आगे उन्होंने कहा की भक्ति ज्ञान और वैराग्य का जीवन में अपना एक अलग महत्व है। जब जीवन में भक्ति आएगी तो आपको भक्ति से ज्ञान मिलेगा और जिस दिन ज्ञान मिल गया उस दिन बैराग्य का भाव जागृत होगा और संसार के वास्तविक रूप से हम अवगत हो पाएंगे ।और धीरे-धीरे इस नश्वर संसार से मोह कम होगा। संत कृपा को प्रभु कृपा से ऊपर बताते हुए उन्होंने कहा संत की कृपा ही परमेश्वर तक पहुंचाने का मार्ग बताती है ।और यह शाश्वत सत्य है स्वयं गोविंद ने गुरु को अपने से ऊपर बताया है ।क्योंकि गुरु ही इस संसार में परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग बताता है ।आगे उन्होंने कहा कि भक्तों के कष्ट को दूर करने के लिए प्रभु अवतरित होते हैं। जब-जब धरती पर अत्याचार व पाप इस संसार में बढ़ा है तब तब भगवान ने विभिन्न अवतारों में अवतरित होकर भक्तों के दुख को दूर किया है विपदा में ईश्वर हमेशा भक्तों के साथ होते हैं वह भक्तों से भक्ति भाव ही चाहते हैं इसीलिए मानव मात्र को एकाग्र चित्त होकर प्रभु की भक्ति करनी चाहिए। कथा सुनने कथा स्थल पर पहले दिन से ही ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित थे।वहीं बाहर से भी लोग कथा का लाभ लेने के लिए पहुंच रहे थे। श्रोताओं ले बैठने के लिए ग्राम के सरपंच तथा मुख्य आयोजक संजय अग्रवाल ने काफी अच्छी तथा समुचित ब्यवस्था की है।तथा लोगों को कथा श्रवण कर पुन्यलाभ लेने हेतु आमंत्रित किया है। इस अवसर पर ग्राम भरकोनी का पूरा क्षेत्र भक्तिमय लग रहा था।




























