महासमुंद: हाथ मुक्का व चाकू से वार

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का व चाकू से मारपीट का मामला सामने आया है।गुड्डू सिंग ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 08 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद में रहता है। पढा लिखा नहीं है जडी बुटी, मालीस तेल बेचने का काम करता है। 07 भाई बहन है, सभी अलग अलग रहते है, स्वयं के साथ छोटा भाई ओम प्रकाश सिंग रहता है। जडी बुटी तेल बेचने के लिए स्वयं और छोटा भाई ओम प्रकाश सिंग महासमुंद शहर आये थे कि पिटियाझर रोड मंण्डीं के पास महासमुंद में तम्बूे बनाकर सामान बेच रहे थे, कि दिनांक 30/06/2025 के रात्रि में खाना खाकर तम्बूक में दोनो सोये थे, कि रात्रि 01 बजे तम्बू में तीन लडके आये और पानी पीने के लिए मांगे, तो छोटा भाई ओम प्रकाश सिंग उठकर आये और पानी दिये, उस समय सोया हुआ था, फिर उक्त तीनो लडके भाई को तम्बू से वही पास ले गया, और पैसा की मांग कर उसके कालर को पकडकर शर्ट का जेब व पेट का जेब को ढुढने लगे तब भाई ओम प्रकाश सिंह मुझे नाम लेकर चिल्ला या तब जगा और तम्बू से बाहर आकर देखा तो भाई को तीन लडके घेर कर रखा था तब स्वयं और भाई को तम्बू के पास बुलाया उसके पीछे पीछे तीनो लडके आये और भाई को पैसा नहीं दे रहे हो कहकर उक्तर तीनो लडके हाथ मुक्को एव अपने पास रखे चाकू से जान से मारने की धमकी देते हुये भाई के दाये पैर मे दो तीन बार वार किया। जिससे भाई के दाया पैर, पेट में चोट आया है भाई को ईलाज के लिए अपने मोटर सायकल से बैठाकर जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गया जहा से डां0 साहब द्वारा प्राथमिक उपचार बाद रायपुर रिफर किये, जहा से रायपुर लेकर गये वहा ज्यादा खर्चा होगा बताने पर पिथौरा के सेट कवंर नरसिंग होम अस्पताल में लेजाकर भर्ती किये। वहा पर भी ईलाज ठीक से नही होने पर वर्तमान मे रायपुर के मेडीसाईन अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती है। पुलिस ने118(1)-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















