रायपुर

इलाके में मिला नवजात का शव …. मची खलबली

रायपुर (काकाखबरीलाल).राजधानी के लाखेनगर स्थित सारथी चौक में नवजात का शव मिला है. शव मिलने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है. नवजात लगभग 3-4 माह का लग रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.आजाद चौक थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लाखेनगर इलाके के नाले पड़ा नवजात का शव मिला है. सारथी चौक के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है. नवजात 3-4 माह का लग रहा है. शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा नवजात को किस अवस्था में गर्भ का निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!