रायपुर

कोरोना की तीसरी लहर: 2 से अधिक कोविड मरीज मिलने पर बनाया जायेगा माइक्रो कंटेनमेन जोन

रायपुर( काकाखबरीलाल).कोरोना वायरस की तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ सरकार तैयारियों में जुट गई है. राजधानी रायपुर में 2 से अधिक कोरोना मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा. इसके लिए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को एन. आर. साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश और राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से निर्देश जारी किया गया है. जिसके निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाया है. किसी भी क्षेत्र में दो से अधिक कोरोना मरीज पाए जाने पर उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं.

नोडल अधिकारी भी नियुक्त

कलेक्टर ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने और अन्य समस्त आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए रायपुर अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एन.आर. साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने कहा कि कोरोना रोकथाम के लिए यह कारगर सिद्ध होगा. माइक्रो कंटेनमेंट जोन होने से वहां लोग बाहर नहीं निकल पाएंगे. कोरोना संक्रमण एक दूसरे को फैला नहीं पाएंगा. उस दौरान वहां को लोगों का कोरोना टेस्ट कर दवा खिलाया जाएगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!