सरायपाली: बाड़ी में घुसा वन्यजीव पेंगोलिन… देखने उमड़ी लोगों की भीड़

सरायपाली (काकाखबरीलाल). सरायपाली थाना अंतगर्त ग्राम पाटसेन्दी में विलुप्त प्रजाति पेंगोलिन घर में घुस गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमसागर पटेल के घर में विगत दिनों कुत्ते के भौकने पर घर वाले जाग गये और देखा कि बाड़ी तरफ़ से पेंगोलिन नामक वन्यजीव घर तरफ़ आते दिखा.सुबह उन्होंने ने वन विभाग और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. वन्यजीव पेंगोलिन को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा. सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से पुछताछ की और घर से पेंगोलिन बरामद कर बार अभ्यारण्य में छोडा़ गया. वन विभाग की टीम का अनुमान है कि यहाँ से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर गोर्मडा अभ्यारण्य है वहाँ से आया होगा या किसी तस्कर के चंगुल से छुटकर घर तरफ घुस गया होगा.
इस कारण तस्कर करते हैं पेंगोलिन की तस्करी
यह रात में निकलने वाला वन्यजीव है, विदेशों में इसकी कीमत 2 लाख की कीमत में बिकता है, इसकी चमड़ी, हड्डी, का प्रयोग दवाई बनाने में किया जाता है. साथ तंत्र विधा के लिए भी उपयोग किया जाता है.


























