सरायपाली

पाटसेन्द्री में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।रायपुर में पदस्थ शाबिहा मेडम ने अपने बेटी के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री के बच्चों को नेवता भोज दिया। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में जे. आर. दानी. गर्ल्स स्कूल रायपुर में पदस्थ शाबिहाअंजुम व्याख्याता द्वारा अपने बेटी अमायरा अली के जन्मदिवस पर आंशिक नेवता भोज दिया। इस नेवता भोज में केला,सेव , मिठाई ,मिक्चर दिया गया। इस नेवता भोज से बच्चों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए शाबिहा अंजुम के बेटी अमायरा अली को जन्मदिन की बधाई देते हुए शुभ आशीर्वाद दिया। प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल द्वारा भी अपना खुशी व्यक्त करते हुए शाबिहा अंजुम मैडम का पाटसेन्द्री स्कूल के बच्चों के प्रति स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया। इस न्योता भोज कार्यक्रम में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल, शिक्षिका सविता पटेल, शिक्षक संदीप कुमार भोई , नमिता पटेल ,शिक्षक राजेंद्र कुमार निर्मलकर ,शिक्षिका अनुसूया पटेल एवं ममता पाणिग्राही उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!