सारंगढ़ : मरार पटेल धर्मशाला में मनाया गया शाकंभरी जयंती

मरार पटेल धर्मशाला सारंगढ़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शाकंभरी की जयंती बडे़ हर्षोल्लास से मनायी गयी। बता दें कि मां शाकंभरी मरार पटेल समाज की ईष्टदेवी के रूप में पूजी जाती है और इसी दिन पूरे छत्तीसगढ़ में पौष पूर्णिमा छेरछेरा त्यौहार भी बडे़ धूमधाम से मनाया जाता है। छग. प्रदेश मरार समाज के दिशानिर्देशानुसार कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए सारंगढ़ राज में मां शाकंभरी की पूजा अर्चना विधी- विधान के साथ पूर्ण हुई साथ ही माता की महिमा की कथा पंडित जी द्वारा सुनाई गयी एवं समाज के द्वारा प्रसाद मिठाई व फल बांटी गयी। इस अवसर पर सारंगढ़ राज अध्यक्ष त्रिनाथ पटेल, उपाध्यक्ष भुनेश्वर पटेल, महेत्तर पटेल, सचिव विष्णु पटेल, कार्या.सचिव दुर्गा पटेल, सेवक पटेल, लखन पटेल, दौलत पटेल,घसिया पटेल एवं युवाप्रकोष्ठ से अध्यक्ष शशि पटेल,नोनो पटेल, नरेश पटेल, सोनाराम पटेल, मोतीराम पटेल, रामअवतार पटेल ,बंशी पटेल, पिंटू पटेल, किशन पटेल, दूधनाथ पटेल, विनेश पटेल, गोलू पटेल एवं मिडीया प्रभारी श्याम पटेल उपस्थित रहे।
























