सारंगढ

सरपंच के पति की दबंगाई युवक के सर मे डंडे से मारकर किया रक्तरंजित

सारंगढ़ (काकाखबरीलाल) . सारंगढ़ तहसील मे आज चंदाई के सरपंच पति के द्वारा एक युवक के सर मे डंडे से मारकर रक्तरंजित करने की खबर सामने आई है। दरअसल पूरा मामला सारंगढ़ से लगे ग्राम पंचायत चंदाई का है जहां गांव के ही शम्भू साहू को सरपंच पति हृदयराम मनहर द्वारा जान से मार दूंगा कहकर डंडे से सर पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान किया गया है, जिसकी शिकायत भी पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई है।

थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़ित शम्भू साहू ने बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है तथा दिनांक 12.05.2021 को रात्रि में 09.00 बजे चंदाई से गोड़िहारी जाने वाले पक्की सड़क नहर पार पुल के ऊपर अपने साथी रतिराम और दो अन्य दोस्त के साथ बैठे थे आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय गांव का नोहरदास आया और कैसे बैठे हो क्या कर रहे हो बोला तब शम्भू ने बाहर से दोस्त लोग आये हैं तो बैठे हैं बोला तो नोहर दास वापस चला गया कुछ समय बाद गांव का हृदय मनहर अपने साथी के साथ आया और गंदा गंदा मां बहन का गाली गलौज करते हुए आज नहीं छोडूंगा जान सहित खत्म कर दूंगा बोलते हुए धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से सिर पर ताबड़तोड़ वार किया

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!