दिल्ली

कोविडकाल में यह काँलेज …. कोरोना संक्रमित परिवार को घर-घर पहुंचा रहा भोजन , हेल्पलाइन नंबर जारी

 दिल्ली( काकाखबरीलाल). हजारों लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमित परिवार की सेवा और मदद के लिए आईआईएमटी कॉलेज एक शानदार पहल की है. कोरोना वायरस की चपेट में आए परिवारों की मदद के लिए आईआईएमटी कॉलेज भोजन उपलब्ध करा रहा है. अभी तक केवल दोपहर का भोजन दिया जा रहा था. लेकिन अब रात का भी भोजन शुरू करा दिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में स्थित आईआईएमटी कॉलेज ने 19 अप्रैल से यह सुविधा शुरू की थी. ग्रेटर नोएडा में 250 से अधिक संक्रमित परिवारों को दो समय का भोजन दिया जा रहा है. चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि, आईआईएमटी कॉलेज द्वारा 19 अप्रैल से भोजन की सेवा शुरू की गई है. आज विदेशों से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग संपर्क कर अपने परिवार और परिचितों को भोजन उपलब्ध कराने का आग्रह कर रहे हैं.गुप्ता ने कहा कि अगर किसी कोरोना पॉजिटिव परिवार को भोजन की आवश्यकता है तो कॉलेज प्रबंधन की तरफ से ग्रेटर नोएडा के लिए 7302254554 नंबर पर संपर्क कर सकता है. सुबह 10 बजे फोन कर दीजिए, ताकि आप तक भोजन पहुंचाया जा सके.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!