रायपुर

संकट के बीच राहत की खबर… अब घर बैठे संक्रमितों को मिलेगी ऑक्सीजन की मदद… जानें कैसे…

रायपुर नगर निगम तीन अहम योजनाएं शुरू कर रहा है। इसके तहत घर बैठे लोगों को इमरजेंसी में मेडिकल ऑक्सीजन मिलेगी, लॉकडाउन में गरीब परिवारों को राशन भी दिया जाएगा। इसके अलावा एंबुलेंस सर्विस भी शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीनों सेवाओं की शुरूआत करते हुए कहा कि कोरोना काल और लॉकडाउन में रायपुर नगर निगम लोगों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए तत्परता और जिम्मेदारी से काम कर रहा है।

7 हजार फूड पैकेट तैयार
रायपुर नगर निगम द्वारा लॉकडाउन में गरीब परिवारों के लिए 7 हजार फूड पैकेट बनाए गए हैं। ये पैकेट लॉकडाउन से प्रभावित हुए लोगों को बांटे जाएंगे। अलग-अलग गाड़ियों में सूखा राशन रखकर मुख्यमंत्री की वर्चुअल मौजूदगी में इन्हें रवाना किया गया। अब स्थानीय पार्षदों और जोन अधिकारियों के साथ मिलकर इसे बांटा जाएगा।

घर पहुंचेगी फ्री ऑक्सीजन
कोरोना संक्रमितों को फ्री में आक्सीजन सुविधा नगर निगम देगा। शहर में ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ सेवा को शुरू किया गया है। इसके तहत होम आइसोलेशन में रह रहे ऐसे मरीज जिनका ऑक्सीजन सेचुरेशन सामान्य से कम है एवं जिन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से सहायता दी जा सकती है, उन मरीजों को निःशुल्क घर पहुंच सेवा के जरिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में एम्बुलेंस सर्विस को भी शुरू किया गया जो कोविड मरीजों की मदद के लिए मौजूद रहेगी।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!