बसना
संसदीय सचिव के हाथों हुआ आबादी पट्टा वितरण

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/बसना: मुख्यमंत्री आबादी पट्टा का वितरण ग्राम अरेकेल में क्या गया जिसमें मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी संसदीय सचिव व विधायक बसना के कर कमलों में संपन्न हुआ इस अवसर पर चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहां की आज यह हमारी भाजपा सरकार की देन है जो आज आबादी पट्टा देने का कार्य कर रही है जिससे आज से स्वयं की भूमि आप लोगों के नाम से अंकित हो गई है। हमारी सरकार सभी के लिए निरंतर कार्य कर रही है चाहे वह जन्म से लेकर मृत्यु सभी के लिए शासन के द्वारा कुछ न कुछ कार्य किया जा रहा है इस अवसर पर रमेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष बसना नंदकुमार चौधरी ग्रामपंचायत सरपंच, ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
AD#1



























