बसना : रास्ता देने के लिए कहने पर मारपीट

बसना. मुस्कान उईके ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बरिहापाली थाना बसना की निवासी है मजदूरी करती है । दिनांक 03 सितंबर को शाम को वह अपने पति कमल उईके के साथ गणपति दर्शन करने बस्ती पारा गये थे दर्शन करने के बाद करीबन रात्रि 07.30 बजे वापस घर आ रहे थे कि रिेतेश के घर के पास पहुंचे थे वहां पर गांव का उपेन्द्र भोई पिता संतोष भोई , दासरथी भोई पिता उपेन्द्र भोई, रितेश नायक पिता कृष्णचरण नायक, जगन्नाथ नायक पिता भास्कर नायक, मिनीकेतन भोई पिता सनातन भोई , अश्वनी भोई पिता मिनीकेतन भोई खडे थे कीचड होने के कारण उनके पति ने उन लोगो को रास्ता देने के लिए कहा तो वे लोग अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे तब उनके पति बोला कि मेरी पत्नी साथ मे है क्यो गाली गलौच कर रहे हो कहने पर वे सभी लोग उनके पति को जान से मारने की धमकी देकर एक राय होकर हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगे उनके द्वारा बीच बचाव का प्रयास की तो उनके साथ भी उन लोगो ने धक्का मुक्की किये फिर भी उनके पति के साथ मारपीट करते रहे तब तपन निर्मलकर, कुनी बाई मरावी, फुलबाई नाग द्वारा आकर बीच बचाव किये । पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























