सरायपाली

सरायपाली: माँ के बरसी के अवसर पर न्योता भोज दिया गया

सरायपाली( काकाखबरीलाल).प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शास. प्राथ.शाला तिलाईपाली एवं शास. प्राथमिक शाला सपवाडीपा के बच्चों को  राजेन्द्र पटेल (पुर्व जनपद सदस्य) व उनकी पत्नी  लता पटेल ने अपनी माँ के बरसी कार्यक्रम के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया । न्योता भोज में दाल,चावल, सब्जी, ,बडा़, जलेबी ,सलाद सभी बच्चों को दिया गया। इस अवसर पर शास. प्रा. शाला तिलाईपाली के प्रधान पाठक कामपाल नंद, शा. प्रा. शाला सपवाडीपा प्रधान पाठक चन्द्रशेखर चौधरी, सहायक शिक्षक मनोज पटेल, विद्याधर पटेल ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समस्त उपस्थित थे । साथ ही बताया गया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में वृद्धि होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!