जांजगीर

छत्तीसगढ़: शराब के नशे में धुत युवक ने पीट-पीटकर ले ली अपनी ही मां की जान… खाना खाने को लेकर हुआ था विवाद…

जांजगीर (काकाखबरीलाल)। जांजगीर में मंगलवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां को पीट-पीट कर मार डाला। वारदात के दौरान जान बचाने के लिए युवक की मां भागी तो आरोपी बेटा उसके पीछे दौड़ा। महिला जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर छिप गई। इसके बाद लकड़ी की बल्ली लेकर पहुंचे आरोपी बेटे ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से पिटाई के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बम्हनीडीह क्षेत्र का है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!