रायपुर

जहां चाह वहां राह : मैदान बंद तो नर्सरी में बना दिया 430 मीटर लंबा ट्रेक

रायपुर (काकाखबरीलाल).  जहां चाह वहां राह’ इस बात को सच कर दिखाया है शहर के एथलीट तुलसी साहू (35) ने। उन्होंने आपदा को अवसर में बदलते हुए कमल विहार स्थित नर्सरी को एथलेटिक्स ट्रैक में तब्दील कर दिया है, ताकि खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का पूरा समय मिल सके। तुलसी ने तीन महीने में 430 मीटर लंबा मिट्टी का ट्रैक तैयार किया है। अब तुलसी यहां खुद भी प्रैक्टिस करते हैं और 70 से अधिक खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देते हैं। उनका मानना है कि खिलाड़ी मैदान से दूर रहें, तो उनमें विसंगति आ सकती है। इसलिए उनका मैदान पर रहना जरूरी है। हर हफ्ते वे खिलाड़ियों के साथ मिलकर इसका मेंटेनेंस भी करते हैं।
तुलसी ने बताया कि वे 17 साल से एथलेटिक्स से जुड़े हुए हैं। वे कोच से पहले एक खिलाड़ी हैं। अब भी वे मास्टर गेम्स में पार्टिसिपेट करते हैं। इस साल लॉकडाउन की वजह से खेलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खिलाड़ियों का हौसला भी जवाब दे रहा है। तुलसी ने ओपन और मास्टर गेम्स मिलाकर नेशनल चैंपियनशिप में 15 मेडल जीते हैं। इसमें चार गोल्ड, छह सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके अलावा स्टेट लेवल टूर्नामेंट में अब तक 200 मेडल अपने नाम कर चुके हैं। तुलसी शहर के सीनियर एथलेटिक्स कोच रवि धनगर और पवन धनगर से ट्रेनिंग ले चुके हैं।
खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए तुलसी कोई शुल्क नहीं लेते हैं। वे पिछले तीन महीने से ट्रेनिंग दे रहे हैं। सुबह 50 खिलाड़ी और शाम को 20 खिलाड़ी शामिल होते हैं। इन खिलाड़ियों की डाइट का खर्च भी तुलसी खुद ही उठाते हैं। इस पर हर महीने लगभग 5 हजार रुपए तक खर्च आता है। इसके अलावा वे युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए भी तैयार करते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!