छत्तीसगढ़बसनामहासमुंद

पट्टे की जमीन पर बना रहे प्रधानमंत्री आवास को JCB से तोड़ दिया, पीड़ित अब न्याय पाने अधिकारियों का लगा रहे चक्कर…

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो, काकाखबरीलाल/पिथौरा : ब्लॉक मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरेकेल में ग्राम वासियों ने एक पीड़ित दलित परिवार के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को अतिक्रमण कर बनाए जाने का आरोप लगाकर जे सी बी मशीन से तोड़ दिया है अब पीड़ित परिवार न्याय पाने अधिकारियों का चक्कर काट रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बरेकेल निवासी शिवनारायण पिता बनिया जांगडे के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था जिसके तहत उसने अपने पट्टे की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य कर रहा था निर्माण कार्य डीपीसी लेवल तक पूर्ण हो चुका था और ग्राम वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने अचानक 9 जून को अचानक JCB मशीन लेकर मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण कर निर्माणाधीन होने का आरोप लगाते हुए तोड़ दिया गया । अब पीड़ित परिवार इस मामले को लेकर काफी परेशान नजर आ रहा है । क्योंकि किसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना की तहत स्वीकृत हुए मकान को पूर्ण करने के लिए उसने एक माइक्रो फाइनेंस बैंक से भी 30,000 रुपए कर्ज लेकर आवास को बनाया जा रहा था । अब ग्राम वासियों के द्वारा तोड़ दिए जाने से मुश्किल बढ़ गई है ।

पीड़ित शिवनारायण का दावा है कि उन्होंने विगत 70 वर्षों से काबिज एवं निजी पट्टे की भूमि खसरा क्रमांक 369/ 12 रकबा 0.08 पर ही निर्माण कार्य कर रहा था । जानकारी में उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण के पूर्व पंचायत के द्वारा बुलाए गए बैठक में भी इस बात की चर्चा हुई थी । तथा उक्त भूमि पर होने वाले निर्माण को लेकर ग्राम वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सहमति दी थी । जिसके तहत ही निर्माण कार्य किया जा रहा था ।

इस बीच 8 जून को ग्राम पंचायत की ओर से बिना सक्षम व्यक्ति के हस्ताक्षर के कोटवार के माध्यम से एक सूचना पत्र भिजवाया गया जिसमें शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने का हवाला देते हुए 9 तारीख तक अतिक्रमण हटा लेने निर्देशित किया गया था । और बाद में अचानक ग्राम वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने JCB मशीन से उक्त निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को तोड़ दिया गया ।

विकलांग पति को लेकर दर-दर भटक रही हेमलता

इस मामले में एक कड़वा सच यह भी है कि ससुर शिवनारायण के नाम पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को बहु हेमलता जांगड़े ने काफी दौड़ भाग कर बनवाना प्रारंभ किया था क्योंकि पति अर्जुन जांगडे शारीरिक रूप से दिव्यांग है और चलने-फिरने में उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास को बनवाने के लिए हेमलता को ही दौड़-भाग करनी पड़ती है। अब जब ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों ने निर्माणाधीन आवास को बिना पर्याप्त समय दिए तोड़ दिए जाने से हेमलता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं और अब वह अनुभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा तथा कलेक्टर महासमुंद के समक्ष उपस्थित होकर उसके ऊपर हुए जुल्म को लेकर फरियाद कर रही है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!