
रामकुमार नायक,काकाखबरीलाल रायपुर:- कल दिनांक 26 अक्टूबर 2018 को करीब दो घंटे तक प्रत्याशियों के नामों पर कांग्रेस ने माथापच्ची की। हालांकि छत्तीसगढ़ की सूची एक बार फिर पैनल की वजह से अटक गयी। कुछ नाम इसलिए भी अटके क्योंकि प्रत्याशियों की सूची और सर्वे की सूची मैच नहीं हो पायी।
कल के बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि 40 नामों पर सहमति बन गयी है। पार्टी ने योग्य उम्मीदवारों को इन सीटों पर उतारा है। प्रत्याशी चयन में इस बार खास ख्याल रखा गया है कि युवाओं और महिलाओं को भी भागीदारी मिली है। सिंहदेव ने कहा कि जीतने वाले उम्मीदवार, जिनकी क्षेत्र में पकड़ हो, उनको ही टिकट दिया जायेगा।
सिंहदेव के कल के बयान में कहा था कि 32 सूची पेंडिंग थी, उन तमाम सूची पर एक-दो दिनों में विचार हो जायेगा। 40 लिस्ट पहले तय हो चुकी थी, वो आज 27 अक्टूबर को जारी हो सकती है।
























