खरसिया

निः शुल्क होम्योपैथीक चिकित्सा शिविर आयोजित… मंत्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल..

– डिग्रीलाल जगत

खरसिया (काकाखबरीलाल) । अंतरराष्ट्रीय सेवाभावी संस्था लायंस क्लब खरसिया सिटी के तत्वाधान स्व:सावित्री देवी कबुलपुरिया की स्मृति में क्षेत्र के विख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ देवश्लोक शर्मा एवँ उनकी 20 सदस्यों की पूरी टीम के द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज एवँ सलाह साथ ही दवाइयां भी निः शुल्क दी जावेगी।
उक्त शिविर के बारे में बताते हुए लायन रमेश कबुलपुरिया ने बताया कि 27 सितम्बर को सुबह 9:30 बजे से स्थानीय कन्या विवाह भवन में आयोजित शिविर का उदघाटन खरसिया विधानसभा के युवा,लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल(मंत्री) उच्च शिक्षा,खेल एवँ युवक कल्याण,जनशक्ति नियोजन,तकनीकी शिक्षा, विज्ञान एवँ प्रोधोगिकी छ ग शासन के हाथों होगा,शिविर में ह्रदय रोग, ब्लडप्रेशर, कमरदर्द,सायटिका,रीड में टेड़ापन,पैरों में झुंनझुनाहत,पैर सुन्न पड़ जाना,गर्दन कमर दर्द,बाहों का दर्द,फ्रोजेन सोल्डर,हाथों में सुन्नपन,माइग्रेन,वात रोग, सभी जोड़ो के दर्द,पेट रोग,अल्सर,कब्ज,डायरिया,सीने में जलन,मुह के घाव,सिर में रूसी,बाल झड़ना, हरनियेशन आदि रोग का सफल उपचार करने के लिए क्षेत्र के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉ देवश्लोक शर्मा,डॉ जितेश शर्मा,डॉ बैजन्ती आमत, डॉ ज्योतिर्मय सेट, डॉ निकहत कौशर,डॉ कविता कुमारी,एवँ उनकी पूरी टीम खरसिया पहुच रही है,लायन कबुलपुरिया ने कहा जो लोग निम्नलिखित बीमारियों से काफी दिनों से पीड़ित है वे हमारे द्वारा आयोजित उक्त निः शुल्क होम्योपैथीक स्वास्थ्य शिविर में आकर अपनी बीमारियों का सफल उपचार पा सकते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!