दिल्ली

मायके से विदा होकर जा रही दुल्हन की मौत, ससुराल पहुंचने से पहले दुनिया को कहा अलविदा

दिल्ली (काकाखबरीलाल). बिजनौर के नजीबाबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भिड़ंत हो गई और शादी के तीसरे दिन ही नई दुल्हन की एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार दूल्हा भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस के अनुसार बढ़ापुर निवासी पूजा की शादी 16 फरवरी को किरतपुर के गांव मोचीपुरा में हुई थी. शुक्रवार को पूजा विदा होकर अपनी ससुराल मोचीपुरा जा रही थी कि नजीबाबाद में रायपुर रोड के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार को भीषण टक्कर मार दी, जिसमें दुल्हन पूजा की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार दूल्हा और परिवार के 6 लोग भी घायल हो गए.
दुल्हन की मौके पर मौत होने पर दुल्हन को लेने आए परिजनों में कोहराम मच गया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हाय सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई लेकिन अभी तक एक्सीडेंट करने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली का कोई पता नहीं लग पाया है.
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर ना होने की वजह से इस रोड पर हमेशा दुर्घटना होती रहती है. लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने इस घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिया और घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करा दिया. नई नवेली दुल्हन की मौत के बाद परिजनों और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया है.
गाड़ी चलाने वाले तन्मय का कहना है कि सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी. वो अपनी सही साइड पर थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. ट्रैक्टर ट्रॉली वाला फरार हो गया. अभी तक भी ट्रैक्टर ट्रॉली का कोई पता नहीं चल पाया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!