सरायपाली: चाय दुकान के सामने अवैध रुप से सट्टा पट्टी लिख रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सरायपाली पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहे युवक को गिरफ्तार किया आरक्षी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28/03/2022 को मुखबिर सूचना मिली कि उडियापारा में अपने चाय दुकान के सामने अब्दुल मोईन नाम का व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर हमराह आरक्षक 599, 685 एवं गवाह मनोज यादव एवं केशव चौहान को लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किये। जहां एक व्यक्ति चाय दुकान के सामने में बैठकर सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे पकडकर पुछताछ किया जिसने अपना नाम अब्दुल मोईन पिता अब्दुल मजीद उम्र 42 वर्ष जाति मुसलमान साकिन वार्ड नं0 06 ईस्लाम मोहल्ला थाना सरायपाली का रहने वाला बताया जिसके पास से एक सट्टा पर्ची जिसमें अंको के सामने रूपये पैसे का दाव लिखा हुआ पाया गया जिसने सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किया । आरोपी अब्दुल मोईन के कब्जे से एक नग सट्टा पर्ची जिसमें अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखे हुये है नगदी रकम 3100 रूपये एवं एक नग डाटपेन को समक्ष गवाहान जप्त किया गया एवं आरोपी अब्दुल मोईन पिता अब्दुल मजीद उम्र 42 वर्ष जाति मुसलमान साकिन वार्ड नं0 06 ईस्लाम मोहल्ला थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ0ग0) के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया .
























