राजनांदगांव
बड़ी खबर:छत्तीसगढ़ में मिला कोरोना का दूसरा पॉजिटिव

राजनांदगांव(काकाखबरीलाल,रामकुमार नायक)। कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव राजनांदगांव में मिला है। इस तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना से पॉजिटिव की संख्या दो हो गई है। बुधवार को कोरोना के पॉजिटिव के मिलने की पुष्टि अधिकारियों ने की है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही उक्त व्यक्ति विदेश से आया है। वहीं अधिकारियों ने उक्त व्यक्ति का नाम और पहचान जाहिर नही की है। इधर प्रशासन अलर्ट हो गया है और जिलेवासियों को घर में रहने की सलाह दी है। बेवजह घूमने वालों पर दंडनात्मक कार्यवाही होगी।
AD#1
























