महासमुंद

विधायक विनोद चंद्राकर ने की एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में उठाए गए कदम को देखते हुए विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपने एक महीने के वेतन को मुख्यमंत्री सहायता फंड में दान करने की घोषणा की है। इस आशय का एक पत्र मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित किया है।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना से जंग के लिए जनसहभागिता से अभिनव पहल करने की जरूरत है। आज का समय समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने तथा इस महामारी के खिलाफ मिलकर लड़ने का समय है। इसी तारतम्य में विधायक श्री चंद्राकर ने अपने एक महीने के वेतन को मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आने का आव्हान किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए जारी दिशा निर्देर्शों का पालन करते हुए लाॅकडाउन को सफल बनाने प्रत्येक नागरिकों को सहयोग करना होगा। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे उपाय प्रशंसनीय है और लोगों को भी इसमें शामिल होकर सहयोग करना होगा। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने लाॅकडाउन करते हुए गाइडलाइन जारी किया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे जागरूक
कोरोना वायरस को लेकर विधायक श्री चंद्राकर द्वारा सोशल मीडिया में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विधायक श्री चंद्राकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से सावधानी बरतकर बचा सकता है। इसलिए सभी सतर्क रहे और सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचे। ऐहतियात के तौर पर जितना कम हो सके, उतना कम बाहरी संपर्क में रहें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचंे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!