रायपुर

प्रेमी मनचले ने प्रेमिका को दी अनोखी दलील…. जाने माजरा

रायपुर (काकाखबरीलाल) . एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला टिकरापारा थाने में दर्ज कराया है. प्रेमिका के मुताबिक उसका प्रेमी संबंध बनाने से पहले हर बार ये कहता कि ये सब तो अब कॉमन है और शादी के बाद तो हमको ये सब करना ही है. मैं शादी तुमसे ही करूंगा.प्रेमी के इन्हीं बातों में आकर प्रेमिका ने संबंध बनाएं और अब प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया है. ये प्रेम कहानी शुरू होती है दुर्ग से. जहां प्रेमिका अपने भैया-भाभी के घर एकादशी पर्व माने गई थी.वहां दोनो के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर प्रेमिका को आरोपी अक्षय तिवारी (31) अपनी प्रेमिका को अपने दोस्त की शादी में ले गया.

रात में होटल में डिनर कराने के बाद वो युवती (प्रेमिका) को उसके घर छोड़ने गया. वहां घर में मौका पाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद आरोपी युवक ने ये दलील दी कि ये सब तो कॉमन है और शादी के बाद ये तो करना ही है. इसके बाद लगातार 28 फरवरी तक आरोपी युवती के साथ अलग-अलग जगह शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा.

लेकिन बात जब शादी करने की आई तो उसे वह टाल मटोल करने लगा. इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक के घर में पूरी कहानी बयां की, लेकिन वहां भी जब बात नहीं बनी तो पीड़िता ने पूरे मामले की रिपार्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई है.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज कर लिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!