रायपुर

कोरोना हॉटस्पॉट बने कटघोरा से 5 नए पॉजिटिव मरीज मिला,क्षेत्र में मची खलबली

रामकुमार नायक,रायपुर(काकाखबरीलाल)।शनिवार देर रात सात नए केस सामने आने के बाद आज कोरोना के पांच नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं. कोरोना के लिए छत्तीसगढ़ में हाॅटस्पाट बन चुके कटघोरा में 4 और बिलासपुर में 1 नया संक्रमित मरीज मिला है. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कोरोना पाॅजिटिव केसेज की संख्या 30 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 10 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. इस वक्त राज्य में 20 एक्टिव केस हैं. बताया जा रहा है कि कटघोरा में सामने आए नए केस में सभी पाॅजिटिव पाए गए लोग एक ही मोहल्ले के हैं और तबलीगी जमात से जुड़े हैं. वहीं बिलासपुर में कोरोना पाॅजिटिव पाई गई महिला 5 मार्च को मक्का से लौटी थी और उन्हें होम क्वारंटाइन पर रखा गया था. छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा मामले कटघोरा से सामने आए हैं. वहां कोरोना पाॅजिटिव केस 20 तक पहुंच गया है, वहीं रायपुर में 5, कोरबा में 2, भिलाई में 1 और राजनांदगांव से 1 कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और कोरबा के मरीजों की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!