सरायपाली

सरायपाली: वाहन ने बाईक को मारी ठोकर चालक की मौत

सरायपाली (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में राजेश मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम परसदा में रहता है। मोटर वाइडिंग का काम करता है। दिनांक 19/04/2024 को  मामा का लड़का सोहन कुजूर अपने मोटर सायकल CG 06 HA 2053 में अपने घर हर्राटार से बसना की ओर जा रहा था कि 11 बजे के आसपास NH53 चौधरी ढाबा के सामने पहुंचा था कि उड़िसा की ओर से आ रही वाहन क्रमांक OD 14 AE 3615 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर सोहन कुजूर के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया। जिससे मोहन कुजूर रोड़ में गिर गया और उसे गंभीर चोट आया। एक्सीडेंट होने से मोहन कुजूर को गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!