रायपुर

लाकडाऊन के दौरान जन्म लिए बच्चों का नाम रखा कोरोना और कोविड

(रायपुर काकाखबरीलाल). सारी दुनिया में कोरोना और कोविड का आतंक मचा हुआ है लेकिन पुरानी बस्ती के वर्मा परिवार ने तो अपने जुड़वा का नाम ही रख लिया कोरोना और कोविड। 27 तारीख वर्मा दम्पत्ति के लिए खुशियों का अपार खज़ाना लेकर आई। प्रीति वर्मा वो बहादुर मां है जो सवारी ना मिलने पर मोटरसाइकिल पर ही बैठकर अस्पताल के लिए निकल पड़ी थी। गर्भ में जुड़वा बच्चों को लेकर। जगह-जगह बैरिकेडिंग और चेकिंग। इन सब परेशानियों से जूझते हुए मेकाहारा पहुंची थी प्रीति वर्मा। प्रीति वर्मा ने जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद उनका नाम कोरोना और कोविड ही रख लिया। उनका कहना है कि कोरोना और कोविड से डरने की बात नहीं है।  उनके पति विनय वर्मा का भी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें एक साथ बेटा और बेटी दोनों का सुख मिल गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वर्मा दम्पति बच्चों के साथ अब घर पर आराम से है। दोनों बच्चे और मां तीनों स्वस्थ हैं। जुड़वा बच्चे होने की खबर मिलते ही उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे उनके दोस्त और रिश्तेदारों ने भी कोरोना व कोविड नाम रखने पर खुशी जाहिर की और इसे बेहद साहसिक फैसला बताया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!