रायपुर

कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर

(रायपुर काकाखबरीलाल). कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है। अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि चीन से लौटी रायपुर निवासी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने और कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलने की जानकारी मिली है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें अपनी देखरेख में रखा हुआ है। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि चीन से आने आने वाले हर भारतीय का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सतर्कता के लिहाज से हम भी (स्वास्थ्य विभाग) सजग हैं। इसके तहत शासकी अस्पतालों के डॉक्टर व जिला स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!