पिथौरा

पिथौरा:आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से करील तोड़ते पकड़ा गया व्यक्ति पढ़े पूरी खबर

पिथौरा। वनमंडल के पिथौरा परिक्षेत्र अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में अवैध रूप से करील संग्रहण करने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है।
वन विभाग की टीम बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम लिमदरहा निवासी विरंची ताण्डी को आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से करील संग्रहित करते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करील के 21 नग तथा एक चाकू बरामद कर जप्त किया गया।
वन विभाग ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने आमजनों से अपील की है कि वन क्षेत्रों से किसी भी प्रकार की वन उपज का अवैध संग्रहण अथवा वन संपदा को नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है। वन एवं वन्य संसाधनों के संरक्षण में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या वन विभाग को दें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!