महासुमंद

महासमुंद: शिक्षिका गई थी त्यौहार मनाने चोरों ने घर से ले उड़े कीमती जेवरात सहित नगदी रकम

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।द्रोपती साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 09 रमनटोला गन्ना बाडी आगे महासमुंद में रहती है शासकीय प्राथमिक शाला डीहीटेमरी बागबाहरा में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 03.03.2026 को शाम 04.30 बजे स्वयं और बेटी जयश्री साहू के साथ हमारे पैतृक ग्राम कोसरंगी होली का त्यौहार मनाने के ‍लिये गये थे घर पर कोई नहीं था त्यौहार मनाने के बाद दिनांक 05.03.2026 के शाम 05.00 बजे घर पहूंचकर देखे तो  घर का मेन गेट का ताला लगा हुआ था ताला खोलकर आंगन अंदर गये वहां पर देखा तो लकडी के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था और ताला कुण्डी में लटका हुआ था कमरा अंदर गये देखे तो कमरे का अंदर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था कमरे में रखा आलमारी खूला हुआ था आलमारी का चाबी आलमारी अंदर ही रखा हुआ था आलमारी चेक करने पर पुरानी इस्तेमाली सोने की एक जोडी कान का टाप्स वजन 3.200 ग्राम कीमती 2123/- रूपये जिसे वर्ष 2005 में खरीदे थे, एक नग सोने की अंगूठी वजन 2.902 ग्राम कीमती 8175/- रूपये एवं दो नग सोने की फुल्ली कीमती 500/- रूपये, एक जोडी चांदी की पैर पट्टी वजन 03 तोला कीमती 3000/- रूपये नगदी रकम 3,500/-रूपये नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है।  पुलिस ने 305(a)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!