रायपुर
-
जिले की 84 गौठानों में सप्ताह में एक दिन ‘‘डिजी पे‘‘ से भुगतान की मिलेगी सुविधा
महासमुंद(काकखबरीलाल) .जिले की 84 गौठानों में सप्ताह में एक दिन ‘‘डिजी पे‘‘ ( वी.एल.ई.) के माध्यम से हितग्राहियों को नकद राशि के आहरण की सुविधा मिलेगी । मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल ने जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को इसके लिए दिशा-निर्देशों जारी किया है । जारी पत्र में कहा गया है कि वी.एल.ई डिजि पे एप्लीकेशन के माध्यम से हितग्राहियों के खाते से नकद आहरण की सुविधा प्रदान करेंगे। जिन 84 गौठानों में यह सुविधा मिलेगी उनमें महासंमुद तहसील के सर्वाधिक 23 गौठान, बागबाहरा के 20, पिथौरा के 15 गौठान, सरायपाली विकासखंड और बसना नगर पंचायत के 13-13 गौठान शामिल, यह एक प्रकार का आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एप्स) है। नेशनल पेमेंट्स काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया (एन.पी.सी.आई) द्वारा विकसित एक सिस्टम है, जो लोगों को आधार नंबर और उनके फिंगरप्रिंट/आईरिस स्कैन की मदद से वैरिफिकेशन करके माइक्रो-एटीएम द्वारा वित्तीय ट्राॅजैक्शन करता है। इसके लिए हितग्राहियों का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना अनिर्वाय है। बायोमेट्रिक उपकरण से पात्र हितग्राही के बैंक खाते से नकद आहरण की सुविधा मिलेगी । बशर्ते उनके खाते में जमा राशि हो। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा.मित्तल द्वारा जारी पत्र के साथ विकासखंड/नगरीय निकाय/ सूची भी दी है। कहा है कि सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर वी.एल.ई. की सेवा ली जा सकती है। जिस हेतु तिथि एवं समय का निर्धारण कर इनके बैठने के लिए समुचित व्यवस्था यथासंभव गौठान के समीप किया जाये। पत्र में यह भी कहा कहा गया है कि हितग्राहियों को भुगतान करते समय कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनिवार्यत पालन किया जावे । शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों की राशि गौठानों में ‘‘डिजी पे‘‘ ( वी.एल.ई.) के माध्यम से बैंक खाता धारक अपनी जरूरत की राशि प्राप्त कर सकेंगे । डिजी पे के माध्यम से चलता-फिरता बैंक संचालित कर जरूरत अनुसार रूपए बैंक कस्टमर को आपूर्ति की जायेगी । इसके चलते अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों को बैंक से पैसे निकालने के लिए शहरों में आने की जरूरत नहीं पढ़ेगी। वह सप्ताह में एक दिन अपने इलाके गौठानों में ‘‘डिजी पे‘‘ ( वी.एल.ई.) के माध्यम से जरूरत की राशि नकद ले सकते है। कोराना संक्रमण के चलते लोग जब घरों से नहीं निकल पा रहे हैं तब उनकी जरूरतों के लिए बैंक से राशि ले जाकर डिजी पे ओर ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलए) गौठानों में गो न्याय योजना, पेंशनधारी बुजुर्ग, मनरेगा, जनधन, किसान सम्मान निधि, अनुदान एवं अन्य राशि के भुगतान की बैंकिग सुविधाएं गौठानों में उपलब्ध होगी । ताकि लोगों को राशि आहरण हेतु बैंक तक नहीं जाना पडे
Read More » -
प्राईवेट स्कूल फीस वसूली के लिए उतरे दबंगई पर पालकों को दिया फीस भरने का अल्टीमेटम
रायपुर (काकाखबरीलाल).निजी स्कूल अब फीस वसूली के लिए दादागिरी पर उतर आए हैं। उन्होंने पालकों को 8 सितंबर तक फीस…
Read More » -
सीएम भूपेश बघेल के OSD और PSO कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में रहेंगे मुख्यमंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी
रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की…
Read More » -
प्रदेश में जल्द शुरू किया जायेगा छतीसगढी़ प्रीमियम लीग
रायपुर (काकाखबरीलाल).प्रदेश में जल्द छत्तीसगढ़ी प्रीमियम लीग शुरू किया जाएगा. इसके लिए 28 जिलों में टायल कराए गए. अभी छत्तीसगढ़…
Read More » -
सोनिया गांधी व राहुल गांधी वीडियो कान्फ्रेसिग के माध्यम से करेंगे आज छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन का भुमिपुजन
रायपुर (काकाखबरीलाल) .के नवीन विधानसभा भवन का भूमिपूजन आज दोपहर 12 बजे सांसद सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी वीडियो कान्फ्रेंसिंग…
Read More » -
फर्जी नाम से लाखों रुपये का ऑनलाइन पर्सनल लोन लेने वाले यूवक को पुलिस ने दबोचा
रायपुर( काकाखबरीलाल). सिविल लाइन पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नाम से ऑनलाइन…
Read More » -
बंजर भूमि को खेती लायक बनाकर महिलाओं ने उगाई सब्जियां
रायपुर (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के लागू होने से गांवों…
Read More » -
युवाओं में रोजगार की आस में कृषि विवि में गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती में मारामारी
रायपुर (काकाखबरीलाल).इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कुल 36 पदों के…
Read More » -
स्पीक अप फ़ार स्टूडेंट सेफ़्टी’ पर बोले सीएम बघेल, पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा- जानलेवा हो सकती परीक्षा
रायपुर(काकाखबरीलाल)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में JEE-NEET परीक्षा रद्द हो हमारी यही कोशिश है। यह परीक्षा…
Read More » -
निजी स्कूलों की बेलगाम फीस पर लगेगी रोक,अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक पारित
रायपुर(काकाखबरीलाल)। आज विधानसभा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक पारित किया गया है, इस विधेयक के लागू…
Read More »







