सरायपाली

सरायपाली: ट्रेलर में लगे बैटरी   ले उडे़ चोर मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत शो रूम के सामने खड़े ट्रेलर में लगे बैटरी   चोरी का मामला सामने आया है। राजेश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  वार्ड नं 14 बस्ती सरायपाली का रहने वाला है। एम ए तक पढा लिखा है, भगवती ट्रेक्टर शोरूम सरायपाली का संचालक है। अशोक लिलेण्ड कम्पनी का ट्रेलर क्रमांक CG10 BT 5153 को ड्रायवर सोनी सिंग दिनांक 25/09/2025  को NH 53 मेन रोड भगवती ट्रेक्टर शोरूम के सामने सरायपाली में खडी कर घर चला गया था  दिनांक 30/09/2025 के शाम 06/00 बजे गाडी को ड्रायवर देवा भोई के द्वारा गाडी को चालु करके चलाया गया एवं पुन: उसी जगह गाडी को खडी कर दिया था। दिनांक 01/10/2025 के सुबह 08/00 बजे ड्रायवर देवा भोई ट्रेलर क्रमांक CG10 BT 5153 को चालु करने गया तब गाडी चालु नही हुआ तब चेक किया तो  ट्रेलर क्रमांक CG10 BT 5153  में लगे दो नग एक्साईड कम्पनी का बैटरी नही था। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा  अशोक लिलेण्ड कम्पनी का ट्रेलर क्रमांक CG10 BT 5153 में लगे दो नग एक्साईड कम्पनी का बैटरी कीमती 36000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!