बसना

बसना: बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। प्रदीप कुमार बंछोर ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम गौरटेक का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है कक्षा 11वी तक पढाई किया है कि  छोटा भोई अशोक कुमार बंछोर अपने मो0सा0 स्कूटी क्रमांक CG06HE0167 में अपने पुत्री को महेन्द्र शो रूम छोडने के लिये सरायपाली गया था सरायपाली से वापस आ रहे थे और करीबन 11-30 बजे सिंघनपुर चौक के पास पहुंचकर सिंघनपुर के पान ठेला जाने के लिये रोड क्रास कर रहे थे तभी बसना से सरायपाली की ओर आ रही मो0सा0 क्रमांक  CG04HP3429 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर छोटे भाई के स्कूटी मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिये जिससे  भाई स्कूटी सहित रोड पर गिर गया एक्सीडेंट से  छोटे भाई के बाया पैर अंगुली के पास, घुटना के नीचे बाया पसली में चोट लगा है और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना लाये थे जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल रायपुर भर्ती किये है ईलाज चल रहा है  पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!