सरायपाली

सरायपाली: गाली गलौज कर डंडे से पिटाई मामला हुआ दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।हरीश कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लिमऊगुड़ा में रहता है मजदूरी का काम करता है कक्षा 8 वीं तक पढ़ा लिखा है ।  लगभग 06 माह पूर्व पिता जी बड़े पिता जी परस राम निषाद दोनो मिलकर पैतृक जमीन लगभग 30 डिसमिल को गांव के दुर्लभ साहू के पास 3,50,000 /रूपये में बेच दिये थे । बड़े पिता जी का लड़का लकेश्वर निषाद जमीन खरीदने वाले दुर्लभ साहू से 3,50,000 /रूपये को ले आया है पता चलने पर दिनांक 10/10/2025 को रात लगभग 08:00 अपने बड़े पिता जी के घर परछी में गया तो बड़े पिता जी का लड़का लकेश्वर निषाद घर में था तब लकेश्वर को बोला कि जो जमीन बेचे हैं उसका पैसा 3,50,000 /रूपये को जमीन खरीदने वाले दुर्लभ साहू ले आये हो क्या तब वह गोल मटोल जवाब देने लगा और पैसा नही लाया हूं बोला दोनो में वाद-विवाद हुआ तब लकेश्वर निषाद बोला कि दुर्लभ साहू से पैसा ले आया हूं जो करना है कर ले बोला तब सरपंच के पास जा रहा हूं कहकर घर के सामने निकला था तभी लकेश्वर निषाद ने गंदी गंदी गाली गुप्तार करते जाने मारने की धमकी देते हुये अपने हाथ में रखे एक बांस के डंडा से सिर में मार दिया जिससे चोंट आकर खून निकलने लगा और वहीं पर गिर गया । गाली गुप्तार एवं मारपीट करते पास में खड़े गांव के सुरेश निषाद एवं मुकेश निषाद एवं मेरी बुआ परसमोती देखे सुने हैं एवं बीच बचाव किये हैं । घटना के बाद डायल 112 को फोन किये 112 के आने पर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली आया एवं ईलाज करवाया । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!