महासुमंद

महासमुंद: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।पुरूषोत्‍तम नाथ योगी ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम नांदगांव थाना व जिला महासमुंद का निवासी है, कक्षा 10 वी तक की पढाई किया है। बाउडरी वाल बनाने का ठेकेदारी का काम ग्राम मोंगरा में करता है।  दिनांक 02/04/2025 के सुबह 07/30 बजे घर ग्राम नांदगांव से स्वयं और  भाई शेषनाथ योगी दोनो अपने मोटर सायकल सोल्डे आरएस पल्सतर बजाज में ग्राम मोंगरा काम करने के लिए निकले थे। की करीबन  08/00 बजे संगीता पेट्रोल पंप के सामने लभराखुर्द पहुचे थे कि उसी समय पीछे से सफेद रंग का कार क्र0 CG 04 HA 3375 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट  कर दिया जिससे  दोनो भाई रोड पर गिर गये। एक्सीडेन्ट  से मामुली खरोच आयी है तथा भाई शेषनाथ योगी के बाया पैर में चोट आया है जिसकी ईलाज हेतु जिला अस्प ताल महासमुंद लेकर गये उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर सोहम अस्पपताल लभराखुर्द में लाकर भर्ती किये है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!