महिला शिक्षिका चला रही थी सेक्स रैकेट का गोरखधंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(कोरबा काकाखबरीलाल). बालको थाना अंतर्गत एक बस्ती में निवासरत एक महिला शिक्षाकर्मी द्वारा देह व्यापार का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों की उपस्थिति में बालको पुलिस ने बीती देर रात मकान में दबिश दी। यहां महिला को जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गई महिला से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा भी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक बालको पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बस्ती में निवासरत एक महिला शिक्षाकर्मी के घर में नए नए लोगों का आना जाना है और महिला अवैध कार्यो में लिप्त है। सूचना मिलते ही बालको पुलिस में महिला के घर छापेमारी करते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा प्रेसवार्ता में करने की बात कही है।

























