दिल्ली

NEET UG काउंसलिंग स्थगित

NEET UG के लिए काउंसलिंग को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. अभी नई डेट जारी नहीं की गई है, जल्द ही इसके बारे में जानकारी दी जाएगी. यह फैसला तब किया गया है, जब आज से NEET-UG की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि काउंसलिंग प्रक्रिया 6 जुलाई, 2024 को शुरू होगी, लेकिन MCC ने इसको लेकर कोई डिटेल्ड शेड्यूल भी जारी नहीं किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक से किया था इनकार
NEET मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि फिलहाल NEET काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाई जाएगी. मामले की सुनवाई सोमवार 8 जुलाई को होनी है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस असदुद्दीन ने सुनवाई के बाद काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद 20 जून को एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से दोबारा इनकार किया था.

शुक्रवार को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
इससे पहले शनिवार को केंद्र सरकार ने परीक्षा रद्द न करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. केंद्र सरकार ने इस मामले की सुनवाई कर रही बेंच को बताया कि NEET-UG की परीक्षा को रद्द नहीं किया जा सकता है, क्योंकि केंद्र का कहना है कि परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमिततताओं के कोई सबूत नहीं पाए गए हैं, ऐसे में NEET एग्जाम को दोबारा कराने की जरूरत नहीं है. केंद्र ने यह भी कहा कि NEET की दोबारा परीक्षा कराने पर इसका प्रभाव लाखों उम्मीदवारों पर पड़ेगा और अखिल भारतीय परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं.

काउंसलिंग की प्रक्रिया5 चरणों में होती है
NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया में कई चरणों में होती है. इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऑप्शन भरना और लॉक करना, सीट एलॉटमेंट और आखिर में एलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना शामिल है. इस पूरी प्रक्रिया में स्टूडेंट्स को कई डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत होती है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!