सांकरा: राशन नही मिला कहकर मारपीट मामला दर्ज

सांकरा . आरक्षी केद्र में रामचरण चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कंचनपुर में रहता है । कक्षा 05 वी तक पढाई किया है । शासकीय उचित मुल्य् की दुकान कंचनपुर में राशन वितरण करने का कार्य करता है । कि दिनांक 05.05.23 को करीब 1.30 से 2.00 बजे के बीच दिन में शासकीय उचित मुल्य् की दुकान के पास था तभी उसी समय ग्राम के ही 01. श्रीमति शांति बाई 02. लीला बाई पटेल 03. बंशीधर पटेल ने आकर राशन वितरण करने के संबंध में जबरन वाद विवाद कर राशन वितरण ठीक से नही करते हम लोगो को राशन नही मिला है कहकर जबरन वाद विवाद करने लगे जिसे उन लोगो को समझाया कि हम लोगो के द्वारा उचित प्रक्रिया के माध्य्म से राशन वितरण किया जाता है । जिस पर उन लोगों के द्वारा एक राय होकर आक्रोशित होकर अपने आप को ज्यादा होशियार समझता है कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे झुमाझटकी हाथापाई करने से पहने शर्ट के बांये तरफ का फट गया व सभी लोगो के द्वारा मारपीट करने से चेहरा, गर्दन, हाथ पैर व बदन में चोट लगा है । जिससे दर्द हो रहा है । घटना को लक्ष्मीनारायण प्रधान व हितेश विशाल देखे है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















