रायपुर

छत्तीसगढ़ के इन…. जिलों में आज भी होगी बारिश

रायपुर (काकाखबरीलाल).दो दिन की गर्मी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में कल से जोरदार बारिश हो रही है। कल शाम से शुरू हुई बारिश रायपुर में रुक-रुककर अब भी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रायपुर में कल शाम साढ़े 8 बजे तक 41 मिली मीटर की बारिश हुई।

वहीं जगदलपुर में 21 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्के और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य क्षेत्र में एक सिस्टम बना हुआ है जिसके कारण से बारिश के साथ गरज चमक के साथ छींटे पडेंगी। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। भारी वर्षा का प्रमुख दक्षिण छत्तीसगढ़ होगा। रायपुर में करीब 4 घंटे हुई बारिश से शहर के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई।

वहीं रायपुर नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी। रायपुर के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया।

इसमें पंडरी, मौदहापारा, टिकरापारा, संजय नगर, जलविहार, आनंद नगर, पुलिस लाइन, लक्ष्मी नगर, गीता नगर, न्यू राजेंद्रनगर जैसे पॉश इलाकों में भी पानी भर गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!